फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   100 days anemia free Haryana campaign: 100 teams will test anemia of 2.25 lakh people in the district

100 दिन का एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान : जिले में 2.25 लाख लोगों की एनीमिया जांच करेंगी 100 टीमें

Sun, 09 Jun 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 09 Jun 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
100 days anemia free Haryana campaign: 100 teams will test anemia of 2.25 lakh people in the district
चरखी दादरी सिविल अस्पताल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग मंगलवार से जिले में लोगों की एनीमिया जांच करने की मुहिम शुरू करेगा। इसके तहत 2.25 लाख लोगों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। मुहिम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 100 टीमों का गठन कर दिया है। अभियान 100 दिन तक चलेगा और पहले चरण में विभाग हेल्थ वेलनेस सेंटर से लेकर सिविल अस्पताल स्तर तक शिविर लगाकर खून की जांच करेगा। करीब तीन माह से अधिक समय तक चलने वाली मुहिम का प्रारूप तैयार कर विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
नोडल अधिकारी डॉ. अंकुर नागर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनिमिया मुक्त विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। इसका नाम एनीमिया मुक्त अभियान 100 दिन रखा गया है। विशेष अभियान के तहत हर आयु वर्ग के व्यक्ति की एनीमिया जांच की जाएगी। अभियान को 6 हिस्सों में बांटा गया है। इनमें 6 महीने से 5 साल तक, 6 से 10 साल, 11 से 19 साल, 20 से 49 साल, इससे ऊपर की उम्र के लोग व दुग्धपान कराने वाली महिलाएं शामिल हैं। अभियान 11 जून से शुरू होेकर अगले 100 दिन तक चलेगा। 100 दिन में प्रत्येक मरीज की तीन बार खून की जांच होगी। जिनमें खून की कमी मिलेगी, उन्हें आयरन की गोलियां भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

डॉ. अंकुर नागर ने बताया कि मुहिम को लेकर 100 टीमों का गठन कर दिया गया, जिनमें स्वास्थ्य विभाग के 400 कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा 600 आशा वर्कर्स भी मदद करेंगी। उन्होंने बताया कि एनीमिया के छुपे केस ढूंढ़कर प्रदेश को एनीमिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से ये मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूं गठित की गई हैं टीमें
मुहिम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आरबीएचके (राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम) की चार टीमें व राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत भी चार टीमें गठित की गई हैं। 55 टीमें हेल्थ वेलनेस सेंटर पर गठित की गई हैं, जबकि 27 टीमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मातृ-शिशु अस्पताल और सिविल अस्पताल के लिए गठित की गई हैं। इन टीमों में करीब 1000 कर्मचारी शामिल रहेंगे।

चिंताजनक : 50 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं एनीमिया का शिकार
जिले में एनीमिया के पिछले साल के आंकड़े देखें तो चिंताजनक हैं। गत वर्ष करीब पांच हजार बच्चों ने दादरी जिले में जन्म लिया। इन नवजात बच्चों की माताओं में से 50 प्रतिशत में खून की कमी मिली। विशेषज्ञों की मानें तो गर्भवती महिला में खून की कमी बड़ी समस्या है और इससे डिलिवरी के दौरान जान का जोखिम बनने का खतरा रहता है।


ये है एनीमिया के लक्षण

एनीमिया, शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी या खराब लाल रक्त कोशिकाओं के कारण होता है। इस कारण शरीर के अंगों में ऑक्सीजन पहुंचना कम हो जाता है। इससे थकान, त्वचा में पीलापन, सांस फूलना, सिर घूमना, चक्कर आना या दिल की तेज धड़कन शामिल हो सकते हैं।




हरियाणा को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए 100 दिन विशेष अभियान चलाया जाएगा। 11 जून से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले की आधी आबादी को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके मुताबिक जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त संसाधन हैं। - डॉ. विनोद कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed