{"_id":"68a0e462c89da47adf0b03f4","slug":"10-thousand-devotees-reached-baba-swami-dayal-dham-and-offered-prayers-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142834-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा स्वामी दयाल धाम पर पहुंचकर की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा स्वामी दयाल धाम पर पहुंचकर की पूजा
Sun, 17 Aug 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
बाबा स्वामी दयाल मंदिर में धोक लगाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार।
चरखी दादरी। नगर स्थित बाबा स्वामी दयाल धाम परिसर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर वार्षिक मेला आयोजित किया गया। इसमें शहर व आसपास के 19 गांवों के श्रद्धालुओं ने धाम पर पहुंचकर पूजा की और परिवार के कुशल क्षेम की कामना की।
इतना ही नहीं, उत्तर-प्रदेश से भी फोगाट गोत्र के लोग धार्मिक गतिविधि में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान मंदिर में झाडू व गोबर के उपले चढ़ाकर मन्नतें मांगी गईं।
फोगाट खाप-19 के प्रधान सुरेश फोगाट ने बताया कि मंदिर में शहर व आसपास के 19 गांवों से भक्तों ने पूजा कर बाबा स्वामी दयाल से मन्नतें मांगी। मंदिर में भक्तों की सब प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने बताया कि धाम पर सुबह से शाम तक मेला भी लगाया गया जिसमें महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। मेले में अनुशासन बनाए रखने के लिए युवाओं की ड्यूटी लगाई गई ताकि महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। टेंट, जागरण, सजावट व लाइट का प्रबंध सुखबीर फोगाट और प्रदीप फोगाट की ओर से किया गया।
विज्ञापन
आयोजन के मद्देनजर फोगाट खाप की ओर से तैयारियां एक सप्ताह पहले ही शुरू कर दी गई थीं। करीब 30 वॉलंटियर्स नियुक्त किए गए, जिन्होंने व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से करीब 12 पुलिसकर्मी तैनात किए गए।