फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   10 new dengue patients came in front, the figure reached 542

डेंगू का कहर : 10 नए मरीज आए सामने, आंकड़ा पहुंचा 542

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
10 new dengue patients came in front, the figure reached 542
चरखी दादरी। शहर में डेंगू फैलाने वाले एडिज मच्छर का डंक लगातार घातक होता जा रहा है और सर्दी के मौसम में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में शुक्रवार को 10 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 542 तक बढ़ गया है। जो पिछले वर्ष की तुलना चार गुना अधिक है। सर्दी के मौसम में भी डेंगू मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैं।
विज्ञापन

डेंगू का कहर इस बार जिले में कहर बरपा रहा है। हर रोज मरीज सामने आने से नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। शुक्रवार को 10 नए मरीज जिले के विभिन्न स्थानों से सामने आए। जिसके बाद डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 542 तक पहुंच गया है। इतनी संख्या में जिले में पहले कभी डेंगू मरीज नहीं आए थे। अब तक डेंगू से दो की मौत हो चुकी है जबकि तीन आशंकित मरीजों की मौत के बाद विभाग जांच में जुटा है कि मौत का कारण डेंगू है या अन्य कोई बीमारी। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और आमजन सभी चिंतित है और अपने-अपने स्तर पर बचाव कार्यों में जुटे है। स्वास्थ्य विभाग स्वयं खाली स्थानों पर भरे बारिश के पानी की निकासी के लिए प्रयासरत है और टैंकर के जरिये पानी को निकलवा रहा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष से तुलना करें तो नवंबर माह तक 138 डेंगू मरीज थे जबकि इस वर्ष अब तक 542 मरीज सामने आ चुके है। पिछले वर्ष अब तक 358 ही सैंपल लिए गए थे जबकि इस बार अब तक 1352 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
डेंगू के 10 नए मरीज मिले हैं। अब तक 542 मरीज सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को भी 17 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। इधर-उधर जमा बरसाती पानी भी निकलवाया जा रहा है। जांच भी बढ़ाई गई है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द इस पर काबू पा लिया जाए और इसका प्रसार रोका जा सके।
गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं डेंगू नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed