फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   10 more creche will be opened

Charkhi Dadri News: जिले में 10 और क्रेच खुलेंगे, नाैकरी करने वाली महिलाओं को होगा लाभ

Sun, 08 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 08 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
10 more creche will be opened
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा/बौंदकलां। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले में 10 क्रेच और खोलने की तैयारी कर ली है। फिलहाल, 5 क्रेच संचालित हैं। विभाग की योजना के अनुसार जल्द औचपारिकताएं पूरी कर क्रेच की शुरुआत कर दी जाएगी।
योजना के अनुसार 7 क्रेच शहर और तीन गांवों में खोले जाने हैं। इसका फायदा उन महिलाओं को मिलेगा जो नौकरी या अन्य कार्यों के चलते अपने बच्चों को अपने साथ नहीं रख पाती हैं। दरअसल, विभाग की ओर से क्रेच खोलने की योजना जुलाई 2022 में तैयार की गई थी।
विज्ञापन

इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को क्रेच में अपग्रेड किया जा रहा है। इसी साल विभाग की ओर से पांच क्रेच शुरू किए गए हैं। अब इनकी संख्या में विस्तार होने जा रहा है। इसके लिए मुख्यालय से 10 और क्रेच खोलने की अनुमति दे दी गई है। स्वीकृति मिलते ही स्थानीय अधिकारियों ने औपचारिकताएं पूरी करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर अभिभावक 3 से 6 साल तक के बच्चों को सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक छोड़ सकते हैं। वहीं, क्रेच में छह माह से छह साल तक के बच्चे को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक छोड़ा जा सकता है। एक क्रेच में दो महिला कार्यकर्ता तैनात होंगी, जो बच्चों की देखभाल करेंगी।

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी गीता सहारण ने बताया कि कई महिलाएं नौकरी और अन्य कामकाज की व्यस्तता के चलते अपने बच्चों को साथ नहीं रख पाती हैं। उनके घर पर भी बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं होता है। ऐसी महिलाओं को क्रेच शुरू होने के बाद आसानी होगी। वे क्रेच स्टाफ के पास अपने बच्चे को 10 घंटे के लिए छोड़कर अपनी ड्यूटी पर जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed