फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   10 crona positive recovered, 3 new cases found

10 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ, तीन नए केस मिले

Wed, 23 Dec 2020 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
10 crona positive recovered, 3 new cases found
जिले में मंगलवार को 10 कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद विभाग ने डिस्चार्ज किया है। वहीं, तीन नए केस भी सामने आए हैं जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1467 हो गई है। सीएमओ सुदर्शन पंवार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले से अब तक 99607 सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 1614 की रिपोर्ट लंबित है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में संक्रमित मिले लोगों में से 1384 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 24 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 59 संक्रमित अभी उपचाराधीन हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 717 सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि अब 96526 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में पांचसंक्रमित भर्ती थे। उन्होंने बताया कि जिले में 9300 लोग फिलहाल होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

सीएमओ सुदर्शन पंवार ने बताया कि मंगलवार को लाड गांव निवासी 40 साल का व्यक्ति, रामनगर निवासी 73 साल की महिला और 30 साल का व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया कि नए संक्रमितों को विभाग ने ट्रेस कर लिया है और उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है ताकि उनके भी सैंपल लिए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed