{"_id":"66de328f707f47ce46029794","slug":"10-arrested-in-operation-attack-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-123039-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ऑपरेशन आक्रमण में 10 गिरफ्तार, 70 जगहों पर दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ऑपरेशन आक्रमण में 10 गिरफ्तार, 70 जगहों पर दी दबिश
Mon, 09 Sep 2024 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन आक्रमण के तहत घर पर दबिश देकर जांच करती पुलिस टीम। स्रोत: पुलिस विभाग
रविवार को जिला पुलिस की 20 टीमों ने की कार्रवाई, एक साथ विभिन्न स्थानों पर टीमों ने दी दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने रविवार सुबह से दोपहर तक ऑपरेशन आक्रमण के तहत ताबड़तोड़ 70 स्थानों पर दबिश दी। पुलिस टीमों ने 10 आरोपियों को काबू किया। इनमें उद्घोषित अपराधी, शराब व मादक पदार्थ तस्कर भी शामिल हैं। संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कार्रवाई से खलबली मची रही।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि एसपी पूजा वशिष्ठ के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। इसके लिए 20 पुलिस टीमों का गठन किया गया। इनमें 84 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को शामिल किया गया। इन टीमों ने सुबह छह बजे एकसाथ दबिश शुरू की और दोपहर करीब दो बजे तक अभियान के तहत 70 स्थानों पर छापामारी की। अभियान के दौरान पुलिस को कामयाबी भी हाथ लगी।
ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस टीमों ने चार आरोपियों को देसी शराब की अवैध बिक्री करते पकड़ा और उनसे 65 बोतल शराब बरामद करके आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। दो आरोपियों को पुलिस टीम ने 45 ग्राम अफीम समेत पकड़ा है। इसके अलावा लंबे समय से फरार चल रहा एक उद्घोषित अपराधी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके अलावा ऑपरेशन आक्रमण के तहत अलग-अलग पुराने आपराधिक मामलों में भी तीन आरोपियों को काबू किया गया। ये सशस्त्र अधिनियम, साइबर अपराध व बाइक चोरी के मामले के आरोपी हैं।
विज्ञापन
- 115 वाहनों के काटे चालान
ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिला चरखी दादरी पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 142 चालान किए। इनमें 115 चालान वाहन को गलत लेन में चलाने पर किए गए जबकि 27 चालान अन्य यातायात नियम तोड़ने पर किए गए।
वर्सन:
जिला में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराधी जिला छोड़ दें या फिर अपराध। युवाओं को नशीले पदार्थों के खतरे से बचाने के लिए पुलिस मादक पदार्थ तस्करों व इस अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रखेगी।
-पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी
फोटो 19
ऑपरेशन आक्रमण के तहत घर पर दबिश देकर जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस विभाग
फोटो 20
वाहन को रुकवाकर जांच करते हुए पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस विभाग