{"_id":"66f86d94cb365e0abc03de38","slug":"1-more-arrested-in-budhram-murder-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-124089-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बुधराम हत्याकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बुधराम हत्याकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Sun, 29 Sep 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन के दिन की गई थी बुधराम की हत्या, बहन घर पर करती रही इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गांव अचीना निवासी बुधराम की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकित उर्फ गोलू के रूप में हुई है।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 अगस्त को शिकायत मिली थी कि अचीना में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधराम अपनी चाची की हत्या के आरोप में दो साल पहले सजा पूरी करके आया था। वह छह माह से खेत में रह रहा था। उसकी चचेरी बहन रक्षाबंधन पर राखी बांधने आई थी।
19 अगस्त को वह राखी बांधने के लिए बुधराम का इंतजार कर रही थी। इस दौरान जब वह नहीं आया तो उसका चचेरा भाई महेंद्र उसे बुलाने खेत में गया था। वहां जाकर देखा तो बुधराम खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। इसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि दूसरे आरोपी अंकित को काबू करने में अब सफलता मिली है।