फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1 crore budget released to repair civil hospital building

Charkhi Dadri News: अस्पताल भवन की होगी मरम्मत, एक करोड़ का मिला बजट

Wed, 06 Aug 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 06 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
1 crore budget released to repair civil hospital building
चरखी दादरी नागरिक अस्पताल भवन, जिसकी मरम्मत होगी। संवाद
फोटो 09
विज्ञापन

चरखी दादरी नागरिक अस्पताल भवन, जिसकी मरम्मत होगी। संवाद
- बुधवार के संस्करण में अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया मुद्दा, जिला स्वास्थ्य विभाग मिली एक करोड़ की राशि लोक निर्माण के खाते में करेगा ट्रांसफर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी नागरिक अस्पताल के बीमार भवन की मरम्मत के लिए स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने बजट जारी कर दिया है। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास एक करोड़ की राशि पहुंची है। एक सप्ताह के अंदर राशि लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके बाद विभाग आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर मरम्मत कार्य शुरू करवा देगा।
दादरी नागरिक अस्पताल भवन के निर्माण पर 9.86 करोड़ रुपये लागत आई थी। भाजपा सरकार ने पहले कार्यकाल में अस्पताल भवन का निर्माण शुरू किया था। पिछले करीब पौने तीन साल से अस्पताल भवन क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन

वहीं, 4 दिसंबर 2024 को लोक निर्माण विभाग के दो जेई की अगुवाई में टीम क्षतिग्रस्त भवन का जायजा लेने पहुंची थी। इसके बाद टीम ने करीब एक करोड़ का भवन मरम्मत एस्टीमेट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा था। स्थानीय अधिकारियों ने एस्टीमेट मुख्यालय भेजकर बजट मांगा था, जो अब जारी हुआ है। वहीं, बजट मिलने में हो रही देरी के मुद्दे को अमर उजाला ने 6 अगस्त के संस्करण में प्रमुखता से उठाया और खबर छपने के बाद विभाग की ओर से बजट मिलने की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये होंगे काम

अस्पताल भवन के चारों तरफ बने खंभे क्षतिग्रस्त हैं। इन सबकी मरम्मत होगी। इसके अलावा, दीवारों को दुरुस्त किया जाएगा। प्रथम तल के कमरों में आईं दरारें खत्म की जाएंगी। क्षतिग्रस्त रेलिंग भी बदली जाएंगी।

-
वर्सन:
अस्पताल भवन की मरम्मत के लिए एक करोड़ का बजट मिल गया है। इसी सप्ताह बजट लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
-डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ, दादरी स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed