{"_id":"68a6365651d56f6a870b5924","slug":"work-on-setting-up-5-sports-excellence-centers-will-start-soon-in-the-state-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-795538-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में जल्द शुरू होगा 5 खेल एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में जल्द शुरू होगा 5 खेल एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने का काम
विज्ञापन
- खेल मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को संबंधित विश्वविद्यालयों के साथ बैठक करने के दिए निर्देश
- मंत्री ने वीर चक्र पाने वाले पलवल के सिद्धांत व स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी बैंसला को दी बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में पांच खेल एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने का कार्य जल्द शुरू होगा। खेल मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह संबंधित विश्वविद्यालयों के साथ बैठक करें और इस कार्य को जल्द पूरा कराएं।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रत्येक एक्सीलेंस सेंटर में 3-3 खेलों की सुविधा होगी। कुल मिलाकर 15 खेलों का प्रशिक्षण एवं सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार काम कर रही है। कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सिविल सचिवालय में मिशन ओलंपिक-2036 के संबंध में खेल विभाग और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की थी। हरियाणा को खेलों में अग्रणी बनाए रखने और मिशन ओलंपिक 2036 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश में खेल अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। बैठक में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।
खेल मंत्री ने जिला पलवल के गांव फिरोजपुर के भारतीय वायुसेना के फाइटर पायलट स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह को देश के तीसरे सर्वोच्च युद्धकालीन सम्मान वीर चक्र से सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दाैरान दुश्मन देश को सबक सिखाने वाले देश एवं पूरे हरियाणा को सिद्धांत सिंह जैसे वीर सपूतों की वीरता पर गर्व है। उन्होंने जिला पलवल के खिलाड़ी कपिल बैंसला को कजाकिस्तान में चल रही 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। कपिल ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष जूनियर फाइनल में शीर्ष स्थान हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है।