फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Winners of state games will get preference in D-group jobs, Sports News, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: स्टेट गेम्स के विजेताओं को डी-ग्रुप की नौकरी में मिलेगी वरीयता

विज्ञापन
साल के अंत में हो सकते हैं स्टेट गेम्स, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन(एचओए) की पहली बैठक में कई मुद्दों में लगेगी मुहर
विज्ञापन


चंडीगढ़। प्रदेश में 13 साल बाद हरियाणा स्टेट गेम्स का आयोजन साल के अंत तक होना लगभग तय चुका है। इसमें तकरीबन 10 खेल शामिल होंगे। इस बार से हरियाणा स्टेट गेम्स में पदक विजेताओं को ग्रेडेशन सर्टिफिकेट, कैश अवॉर्ड मिलने के साथ अब डी-ग्रुप की नौकरी में खेल कोटे से आवेदन करने पर वरीयता मिलेगी, जोकि पहले पक्के तौर पर निर्धारित नहीं थी।
इस पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (एचओए) की पहली बैठक में मुहर लग सकती है। बैठक में इस अहम फैसले के अतिरिक्त खेल और खिलाड़ियों के बुनियादी सुविधाओं को लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा होनी है। इस संबंध में सोमवार-मंगलवार तक एसोसिएशन के तरफ से पत्र भी जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन


साल 2012 के बाद हरियाणा स्टेट गेम्स आयोजित नहीं हुआ है। इसकी वजह कुछ कानूनी और कुछ एचओए की प्रक्रिया में पेंच फंसना था। इस बार मीनू बेनीवाल की अध्यक्षता में गठित एचओए की कमेटी पहली बार बैठक करने जा रही है। इसके लिए एसोसिएशन के तहत से खेल व खिलाड़ियों के हित में कई अहम एजेंडे तैयार किए गए हैं, जिन्हें उठाए जाना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये प्रमुख एजेंडे होंगे शामिल


नए एसोसिएशन को जोड़ना : प्रदेश में कई नए खेलों से जुड़े एसोसिएशन मान्यता की दरकार है, जिनका मुद्दा बैठक में प्रमुखता से रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त मान्यता समाप्त होने वाले एसोसिएशन पर भी चर्चा होगी।



खिलाड़ियों के शोषण व जागरूकता : प्रदेश में एचओए की तरफ से खिलाड़ियों के प्रति शोषण और खिलाड़ियों के जागरूकता को लेकर खेल विभाग के साथ समन्वय बनाने की एक कड़ी तैयार की जाएगी।


फर्जी एसोसिएशन पर शिकंजा : एचओए की तरफ से फर्जी खेल एसोसिएशन के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी की गई है। इनमें बगैर मान्यता, मान्यता खतम होने के बावजूद चलने व खिलाड़ियों को गुमराह करने वाले एसोसिएशन शामिल होंगे।



खिलाड़ियों के कैश अवॉर्ड : प्रदेश में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पदक विजेता खिलाड़ियों के कैश अवॉर्ड नहीं मिले हैं। इस मुद्दों को एसओए की बैठक में उठाया जाएगा। इनमें पैरा-लंपिक, एशियन चैंपियनशिप सहित अन्य खेलों के विजेता खिलाड़ी शामिल है।


राष्ट्रीय खेलों के खिलाड़ियों का सम्मान : उत्तराखंड में होने वाली 38वें राष्ट्रीय खेलों में एचओए के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया था। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 387 खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड और सम्मान समारोह का आयोजन भी तय हो चुका था। जोकि उनके पंजीकरण के कारण टल गया था, उस पर भी चर्चा होगी।


कोट्स ...

एचओए के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल के नेतृत्व में कमेटी की जल्द बैठक आयोजित होगी। हरियाणा स्टेट गेम्स में पदक विजेताओं को खेल कोटे से डी-ग्रुप की नौकरी में आवेदन पर वरियता मिलेगी। इसके अलावा भी कई अहम मुद्दों को एजेंडे में शामिल हैं, जिसमें फ्रॉड एसोसिएशन पर शिकंजा कसना भी मुख्य है।


रविंदर पन्नू, सह सचिव, एचओए

कोट्स....



बैठक और एजेंडे तैयार किए जा चुके हैं, जल्द ही तारीख भी तय हो जाएगी। खेल-खिलाड़ियों के हित में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसकी जल्द ही विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
मीनू बेनीवाल, अध्यक्ष, एचओए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed