फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Vij recommended dissolution of Building and Other Construction Welfare Board

Chandigarh-Haryana News: विज ने की भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड भंग करने की सिफारिश

विज्ञापन
विज ने 10 सदस्यीय बोर्ड में सदस्यों की नियुक्ति और योग्यता पर उठाया सवाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। श्रम मंत्री अनिल विज ने वर्ष 2024 में बने हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड को सरकार से भंग करने की सिफारिश की है। मंत्री ने 10 सदस्यीय बोर्ड में सदस्यों की नियुक्ति और उनकी योग्यता पर सवाल उठाया है। विज ने पत्र में लिखा कि श्रम विभाग के नियमों के मुताबिक 10 सदस्यीय बोर्ड में कम से कम एक महिला श्रमिक का होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त बोर्ड में 5 श्रमिक और 5 निर्माण कार्य से जुड़े लोग भी होने चाहिए, लेकिन सदस्यों की नियुक्ति में नियमों का पालन नहीं किया गया है।

मंत्री अनिल विज ने कहा कि नियमों के तहत ही बोर्ड में भर्तियां होंगी, इसमें किसी की सिफारिश नहीं चलेगी। प्रदेश सरकार श्रमिकों के हित में सभी तरह के कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी तरह की मनमानी नहीं चलेगी। सूत्रों के मुताबिक बीते सोमवार को पंचकूला में बोर्ड के अधिकारियों की बैठक के दाैरान उनकी तैयारियों को लेकर भी विज ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद ही विज ने सरकार को पत्र लिखकर बोर्ड को भंग करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन



बोर्ड का मुख्य कार्य श्रमिकों का कल्याण
पंचकूला सेक्टर चार में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड का कार्यालय है। आईएएस मनीराम शर्मा लेबर कमिश्नर कम चीफ इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्री के पद पर तैनात हैं। बोर्ड का मुख्य कार्य राज्य के औद्योगिक और व्यापारिक संस्थानों में काम करने वाले श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन करना है। इन योजनाओं में वित्तीय सहायता, शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, चिकित्सा सुविधा और अन्य 20 से अधिक कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed