{"_id":"6ace34120823df7bdf074eb6","slug":"verification-of-70-thousand-acres-of-crops-is-still-pending-in-the-state-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1148532-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में अभी 70 हजार एकड़ फसलों का सत्यापन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में अभी 70 हजार एकड़ फसलों का सत्यापन शेष
विज्ञापन
मिसमैच का अब करीब 35 हजार एकड़ क्षेत्रफल फिर से बढ़ा
सत्यापन अब कृषि विभाग के कर्मचारी करेंगे, पटवारी इंतकाल के लंबित मामले निपटाने में जुटेेंगे
चंडीगढ़। हरियाणा में फसलों के सत्यापन में मिसमैच का क्षेत्रफल चाैथी बार बढ़ गया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 35 हजार एकड़ मिसमैच क्षेत्रफल का दोबारा से ब्योरा राजस्व विभाग को भेजा है। अभी कुल करीब 70 हजार एकड़ फसलों के सत्यापन का कार्य शेष है। इस कार्य को अब कृषि विभाग के कर्मचारी ही करेंगे। सत्यापन कार्य में लगे पटवारी बुधवार से इंतकाल के लंबित मामलों को निपटाने में जुटेंगे। राज्य में 2 लाख से ज्यादा इंतकाल के मामले लंबित हैं।
हरियाणा भू-अभिलेख निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि राजस्व पटवारियों को विशेष रूप से इंतकाल के लंबित मामलों को निपटाने के कार्य में लगाया जाएगा। अगले सात दिनों में इंतकाल के लंबित मामलों को शून्य करने का निर्णय लिया है। यदि मिसमैच का पहले से कोई गलत सत्यापन हो गया है तो संबंधित एंट्री को क्षेत्रीय राजस्व अधिकारी (तहसीलदारों) के लॉगिन के माध्यम से हटाया जा सकता है जिससे दोबारा से सही सत्यापन हो सके।
सोनीपत जिले में सबसे ज्यादा इंतकाल के मामले लंबित
प्रदेश में इंतकाल के करीब 2 लाख 776 मामले लंबित है। सबसे ज्यादा सोनीपत जिले में 13,443 मामले लंबित हैं। पानीपत 13,417 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। फरीदाबाद 13,215 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा गुरुग्राम में 12,714, अंबाला में 12,350 और जींद में 11,621 इंतकाल के मामले लंबित हैं।