फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Tribute paid to former Governor Satyapal Malik and those who lost their lives in the Pahalgam attack, Haryana Monsoon Session, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक व पहलगाम हमले में जान गंवाने को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
हुड्डा बोले- सत्यपाल मलिक का राजकीय सम्मान के साथ होना चाहिए अंतिम संस्कार
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के सत्र के पहले दिन सदन में पिछले सत्र और इस सत्र की अवधि के दौरान मृत्यु को प्राप्त हुए महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानी और शहीद जवानों के सम्मान में शोक प्रस्ताव पढ़े गए और शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई। सदन में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जम्मू-कश्मीर, मेघालय, गोवा, ओडिशा व बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन का शोक प्रस्ताव पढ़ा। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने शोक प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा-वे सत्यपाल मलिक को तबसे जानते हैं, जब वह छात्र नेता थे। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाना चाहिए था। सत्र के दौरान पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोष लोगों के निधन पर भी शोक प्रकट किया गया। सदन ने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और दिवंगतों के शोक-संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। इसके अलावा, 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर मारे गये 260 व्यक्तियों जिनमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर भी शोक प्रकट किया गया। इसके साथ ही हरियाणा के 43 वीर सैनिकों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed