फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Tomorrow, the Congress will demand an account of the last two years from the government.

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस कल सरकार से दो साल का हिसाब मांगेगी

विज्ञापन
कांग्रेस के बड़े नेता प्रदेश के 13 शहरों में प्रेसवार्ता कर सरकार से सवाल पूछेंगे
विज्ञापन

- महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं व कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस ने हरियाणा में दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। बुधवार को प्रदेश के 13 शहरों में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता प्रेसवार्ता कर सरकार से दो साल के कामकाज का हिसाब मांगेंगे। कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए दो साल का हिसाब दो, हरियाणा को जवाब दो और जश्न सत्ता का, दर्द जनता का जैसे नारे तैयार किए हैं। कांग्रेसी महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने इस अभियान की घोषणा की है।

प्रभारी संजय दत्त के मुताबिक इस अभियान में पार्टी के बड़े चेहरे अलग-अलग स्थानों पर उतरेंगे। सिरसा में राव नरेंद्र सिंह, दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चंडीगढ़ में सांसद कुमारी सैलजा और रोहतक में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार को घेरेंगे। फरीदाबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, पानीपत में धर्मपाल मलिक, भिवानी में डॉ. अशोक तंवर, करनाल में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और हिसार में सांसद जयप्रकाश सरकार से सवाल पूछेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा अंबाला में सांसद वरुण मुलाना, सोनीपत में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, कुरुक्षेत्र में सांसद कर्मवीर बौद्ध और गुरुग्राम में पूर्व सांसद राज बब्बर मोर्चा संभालेंगे। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला इस दिन गुजरात के संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र के मुताबिक भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और छोटे व्यापारी परेशान हैं। महंगाई और बेरोजगारी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति भी चिंता का विषय है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर प्रदेश की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।


संजय दत्त व राव नरेंद्र ने हुड्डा का हाल जाना

प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली स्थित आवास पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान एक घंटे से अधिक चली बैठक में प्रदेश के राजनीतिक हालात, भाजपा सरकार के दो साल के कामकाज, संगठन को मजबूत करने और वोट बचाओ, देश बचाओ अभियानों की प्रगति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed