{"_id":"683a0d44a4856d2db50e69b4","slug":"threat-of-suicide-attack-on-chief-ministers-office-and-secretariat-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1010-724272-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: मुख्यमंत्री कार्यालय व सचिवालय को फिदायीन हमले की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: मुख्यमंत्री कार्यालय व सचिवालय को फिदायीन हमले की धमकी
विज्ञापन
करीब दो घंटे की जांच में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु, धमकी के बाद हरियाणा सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय व सचिवालय को शुक्रवार को फिदायीन हमले से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई और सभी इमारतों और कार्यालयों की जांच की गई, मगर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सैयद मुरुदुसा के नाम से ई-मेल भेजा गया था और सब्जेक्ट में मद्रास टाइगर्स सुसाइड आईईडी लिखा हुआ था। इसी तरह का एक ई-मेल 20 मई को फरीदाबाद लघु सचिवालय को भी भेजा गया था। एजेंसियां मेल भेजने वाले शख्स की तलाश में जुट गई है। धमकी के बाद हरियाणा सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, करीब तीन बजे हरियाणा गुप्तचर विभाग को एक ई-मेल मिला, जिसमें लिखा गया कि मुख्यमंत्री कार्यालय और उसके आसपास की इमारत में मानव आईईडी प्लांट किया गया है। सूचना मिलते ही गुप्तचर विभाग और सीआईएसएफ सक्रिय हो गया। इसकी तत्काल सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी गई। सीआईएसएफ ने तत्काल सचिवालय को खाली कराया। हालांकि गुरु अर्जुन देव का बलिदान दिवस पर्व होने के कारण पंजाब सचिवालय बंद था और हरियाणा में प्रतिबंधित अवकाश होने की वजह से कर्मचारी कम थे। कुछ ही मिनट में पूरा सचिवालय खाली करवा लिया गया।
चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम बम व डॉग स्क्वायड के साथ हरियाणा सचिवालय और दूसरी टीम मुख्यमंत्री के संत कबीर आवास पर पहुंची। मुख्यमंत्री कार्यालय सिविल सचिवालय में है और उनके आवास में भी है, ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस और सीआईएसएफ ने दोनों ही जगह चप्पे-चप्पे में तलाशी अभियान चलाया। करीब दो घंटे चले अभियान में स्क्वाड को संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। हालांकि जिस समय धमकी दी गई थी, उस समय मुख्यमंत्री अपने आवास पर नहीं थे। वह कुरुक्षेत्र में एक कार्यक्रम में मौजूद थे।
विज्ञापन
क्या लिखा था ई-मेल में
ई-मेल में लिखा था कि माननीय सीएम व कलेक्टर साहब। आज इस पवित्र इस्लामी शुक्रवार को शिया मस्जिद की ओर हमें सौंपा गया मिशन पूरा हो जाएगा। आपके सीएमओ कार्यालय व सचिवालय में आईईडी प्लांट किया गया है। इस घटना के पीछे सवुक्कु शंकर की अवैध गिरफ्तारी और कसाब भाई को अनुचित तरीके से फांसी देना है। हमारे भाई पर नाबालिग मानकर मुकदमा चलाया जाना चाहिए था। मगर भारत ने विश्व की सहानुभूति पाने के लिए उसे जन्नत पहुंचा दिया। अब एक हजार कसाब और सवुक्कू शंकर आएंगे। आगे लिखा था कि जब हमारे शरीर से जुड़े मानव आत्मघाती आईईडी आपके कार्यालय में आरएफआईईडी के संपर्क में आएंगे तो दोनों सक्रिय हो जाएंगे और हम शहीद के रूप में जन्नत पहुंचेंगे। हम आज सिर्फ संपत्ति का नुकसान चाहते हैं। 3.15 बजे तक सभी को खाली करवा लो।
22 मई को हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी
इससे पहले, 22 मई को इसी इलाके में स्थित पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सुबह साढ़े 11 बजे मेल भेजकर धमकी दी गई। आनन-फानन में कोर्ट रूम को खाली करा लिया गया था। कोर्ट की कार्यवाही भी 2 बजे तक स्थगित की गई। हालांकि जांच में यहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला।