{"_id":"681524b1b703f043220ffcfd","slug":"this-year-one-lakh-hectare-land-will-be-free-from-beans-agriculture-minister-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-698742-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल एक लाख हेक्टेयर भूमि होगी सेम से मुक्त : कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल एक लाख हेक्टेयर भूमि होगी सेम से मुक्त : कृषि मंत्री
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में इस साल एक लाख हेक्टेयर भूमि को सेम से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले चरण में चरखी दादरी, सिरसा और फतेहाबाद जिलों को पूर्ण रूप से सेम से मुक्त करने पर काम होगा।
इसको लेकर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग की सभी योजनाओं के लिए निर्धारित बजट का सदुपयोग करें। उन्होंने सेमग्रस्त जमीन का सर्वे करके उस क्षेत्र में मछली पालन की संभावनाएं तलाशने के भी आदेश दिए हैं। कहा, कुछ गांवों की सेमग्रस्त पंचायती-भूमि में मॉडल के तौर पर तालाब बनाकर मछली पालन के लिए पंचायत को प्रोत्साहित करें। इस बीच कृषि मंत्री ने धान, कपास आदि फसलों के लिए खाद की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही सॉयल हेल्थ कार्ड, पराली के प्रबंधन, किसानों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण जैसे कार्यों की भी समीक्षा की।