फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   There will now be 31 district-level officials in the Congress executive.

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस कार्यकारिणी में होंगे अब जिलास्तर पर 31 पदाधिकारी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठन को अनुशासित और सक्रिय बनाने की दिशा में प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र भेजकर जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के गठन का फार्मूला तय कर दिया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के पत्र के अनुसार जिला स्तर पर 31 पदाधिकारी होंगे। इनमें चार उपाध्यक्ष, एक महासचिव (संगठन), आठ महासचिव, एक कोषाध्यक्ष और 16 सचिव होंगे। जिलाध्यक्ष अपने जिले की कार्यकारिणी तय करने से पहले प्रदेशाध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श कर सकेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में कांग्रेस के 33 जिलाध्यक्ष बनाए जाने हैं जिनमें से 32 की नियुक्ति हो चुकी है। पानीपत शहरी जिले का निर्णय लंबित है। राव नरेंद्र सिंह ने 3 नवंबर को चंडीगढ़ में सभी जिलाध्यक्षों की अहम बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा व दोनों सह-प्रभारी मौजूद रहेंगे। बैठक में जिलास्तर पर चल रही गतिविधियों व वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की समीक्षा की जाएगी।


प्रदेशाध्यक्ष ने हर माह 1 से 15 तारीख तक की समीक्षा प्रणाली लागू की है। ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर क्रमवार बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं इसलिए ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed