{"_id":"69c978e91604257ec60e43e6","slug":"there-is-chaos-in-the-markets-of-haryana-dhanda-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-982942-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की मंडियों में अव्यवस्थाओं की भरमार : ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की मंडियों में अव्यवस्थाओं की भरमार : ढांडा
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने प्रदेश की मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद के पहले ही दिन अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया है। कहा कि 90 फीसदी मंडियों में खरीद ठप रही। 1.2 लाख क्विंटल से अधिक आवक के बावजूद 5 फीसदी भी खरीद नहीं हो सकी है।
ढांडा के अनुसार जींद, हिसार, फतेहाबाद, रेवाड़ी और रोहतक समेत कई जिलों में किसान घंटों लाइन में खड़े रहे लेकिन खरीद शुरू नहीं हुई। ई-खरीद पोर्टल के क्रैश होने और डाटा गड़बड़ी के चलते 5 हजार से ज्यादा किसानों को गेट पास नहीं मिला और उन्हें वापस लौटना पड़ा है। मंडियों में बारदाना, तुलाई और मजदूरों की कमी भी सामने आई। पीने के पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा है। एमएसपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल घोषित होने के बावजूद किसान 5300 से 5800 रुपये में फसल बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था तुरंत नहीं सुधारी गई तो गेहूं सीजन में हालात और खराब होंगे। ब्यूरो