फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The youth who used to become sportspersons during the Congress era are now becoming drug addicts under the BJP rule: Deepender

कांग्रेस काल में जो युवा खिलाड़ी बनते थे, अब भाजपा राज में नशेड़ी बन रहे : दीपेंद्र

विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश की भाजपा सरकार न तो अपराध रोक पा रही है न नशे के काले कारोबार पर लगाम लगा पा रही है। कानून व्यवस्था चौपट होने के चलते नशा तस्करों की पहली प्राथमिकता हरियाणा है जहां उन्हें कोई भय नहीं और वो निर्भीक होकर अपना धंधा चला रहे हैं। कांग्रेस सरकार के समय जो युवा खिलाड़ी बनते थे अब भाजपा राज में नशेड़ी बन रहे हैं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधते हुए यह कहा।
विज्ञापन


हुड्डा बोले कि नशा बेचने वाले व्हाटसएप, इंस्टाग्राम, स्नैप चैट जैसे हाईटेक माध्यमों से अपना धंधा चला रहे हैं। दवा की दुकानों से भी नशीली दवाइयां, ड्रग और इंजेक्शन खरीद कर आए दिन हरियाणा के युवा ओवरडोज से मौत के मुंह में समा रहे हैं।
विज्ञापन


एनसीआरबी के आंकड़े के अनुसार हर साल औसतन 47 से 50 युवा नशे या ओवरडोज के कारण दम तोड़ रहे हैं। सिरसा, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और नूंह तो सिंथेटिक नशे के गढ़ बन चुके हैं। नशे के अलावा प्रदेश में जहरीली और नकली शराब से 2016 से 2022 तक करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed