{"_id":"697cf432a9a635ecab0619af","slug":"the-xen-of-the-public-health-engineering-department-has-been-suspended-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-936836-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का एक्सईएन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का एक्सईएन निलंबित
विज्ञापन
अनुशासनहीनता व प्रशासनिक अनियमितताओं के लगे आरोप
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में एक्सईन के पद पर कार्यरत सूर्या कांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एक्सईन के पास पीएचईडी नंबर-1, भिवानी का अतिरिक्त प्रभार भी था। एक्सईएन के खिलाफ कुल छह चार्जशीट जारी हुई थी, जिनमें से तीन चार्जशीट के तहत लगे आरोप सही पाए गए हैं। चार्जशीट के मुताबिक सूर्या कांत ने ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता बरती है।
इसके अलावा प्रशासनिक अनियमितताएं, जनता की शिकायतों की अनदेखी करना, सीएम विंडो व जनसंवाद से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और विभिन्न परियोजनाओं के समुचित सुपरविजन में कमी शामिल रही है। इसके अतिरिक्त यह भी पाया गया कि 26 जनवरी को जब लोक निर्माण व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा भिवानी दौरे पर थे और आम जनता की शिकायतें सुनी जानी थीं, उस दौरान संबंधित अधिकारी ड्यूटी से गैर हाजिर पाए गए। भिवानी में पब्लिक हेल्थ से संबंधित जन शिकायतों को गंभीरता से न लेने की शिकायतें भी सामने आई हैं।