{"_id":"685ea6efad3457e3cd0f5720","slug":"the-state-ranks-first-in-the-country-in-free-cashless-treatment-scheme-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-747971-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: निशुल्क कैशलेस इलाज योजना में देश में राज्य का पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: निशुल्क कैशलेस इलाज योजना में देश में राज्य का पहला स्थान
विज्ञापन
-अब तक 3167 सड़क हादसों में पुलिस ने पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को निशुल्क और तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य का कदम अब पूरे देश के लिए मॉडल बन चुका है। अक्तूबर, 2024 को लागू की गई निशुल्क कैशलेस इलाज योजना के सफल और प्रभावशाली संचालन ने हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान दिलाया है। यह दावा पुलिस विभाग की ओर से किया गया है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि यह योजना लागू होने के बाद से अब तक 3167 सड़क हादसों में पुलिस ने पीड़ितों को निशुल्क कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया। यह आंकड़ा देश के किसी भी राज्य से अधिक है।