{"_id":"6808fdf5a1bdb5cec2027bc2","slug":"the-state-minister-gave-instructions-to-lift-wheat-on-time-and-make-payments-to-farmers-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-691123-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: राज्य मंत्री ने समय से गेहूं की उठान और किसानों को भुगतान के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: राज्य मंत्री ने समय से गेहूं की उठान और किसानों को भुगतान के दिए निर्देश
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने की अधिकारियों के साथ बैठक
चंडीगढ़। प्रदेश की 417 मंडियों में समय से गेहूं की उठान और किसानों को भुगतान के लिए खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। नागर ने बुधवार को सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की अनाज मंडियों से गेहूं की उठान और किसानों को भुगतान की जानकारी ली।
मंत्री नागर ने बताया कि 22 अप्रैल तक प्रदेश की मंडियों में 55.89 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, जिसमें से करीब 26.36 लाख मीट्रिक टन गेहूं की उठान भी हो गई है। वहीं, प्रदेश के तीन लाख 43 हजार 630 किसानों को 5556.81 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। नागर ने कहा कि गेहूं की उठान संबंधी व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। इसी कारण पिछले साल के मुकाबले 22 अप्रैल तक 11 एलएमटी से ज्यादा गेहूं की खरीद हुई है। वहीं, प्रदेश में हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग काॅर्पोरेशन ने 22 अप्रैल तक 6.23 एलएमटी सरसों की खरीद की हैं, इसमें से करीब 4.47 एलएमटी सरसों की उठान भी हुई है। किसानों को कुल 2459.04 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया है।