फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The Sangh will plant one lakh saplings under the campaign: Kundu

अभियान के तहत संघ लगाएगा एक लाख पौधे : कुंडू

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्राइवेट स्कूल संघ हरियाणा की ओर से प्रदेशभर में पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत ब्लॉक, जिला व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी स्कूल संचालकों व बच्चों के साथ मिलकर करीब एक लाख पौधे लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। यह जानकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने दी।


कुंडू ने कहा कि अगर पर्यावरण बचेगा तो ही पृथ्वी पर जीवन बच पाएगा। संघ की ओर से पौधरोपण के साथ अन्य लोगों को भी उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संघ के पदाधिकारी लोगों को जन्मदिन, सालगिरह, शादी, त्योहारों के शुभ अवसरों पर पौधे लगाने को लेकर जागरूक करेंगे। इस अभियान में मुख्य रूप से संरक्षक तेलूराम रामायणवाला, प्रांतीय वरिष्ठ उप प्रधान संजय धत्तरवाल व अशोक कुमार, प्रदेश महासचिव पवन राणा व रणधीर पूनिया, प्रदेश सचिव प्रदीप पूनिया, उप प्रधान कुलदीप यादव व प्रशांत तंवर, प्रेस प्रवक्ता राजबीर ढाका आदि अभियान को सफल बनाने में जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed