{"_id":"6844925573ea0f3b570e628a","slug":"the-hassle-of-life-has-become-simple-death-certificate-is-being-demanded-in-ews-certificate-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-731553-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में सरल बना जी का जंजाल: EWS सर्टिफिकेट में मांग रहा मृत्यु प्रमाण पत्र, आठ दिन से पोर्टल की गति धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में सरल बना जी का जंजाल: EWS सर्टिफिकेट में मांग रहा मृत्यु प्रमाण पत्र, आठ दिन से पोर्टल की गति धीमी
Sun, 08 Jun 2025 09:42 AM IST
चण्डीगढ़-हरियाणा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: चण्डीगढ़-हरियाणा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 09:42 AM IST
सार
हिसार के राजेश ने बताया, पिछले महीने जाति प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई किया था लेकिन अभी तक प्रमाण नहीं बन पाया है। सीएचसी संचालक सतपाल का कहना है कि कई दिनों से ऐसी स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
सीएससी सेंटर (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
सरल पोर्टल लोगों के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है। शनिवार को भी पोर्टल धीमी गति से चलता रहा। बीच में बंद भी रहा। दिन के बजाय रात में पोर्टल की गति ठीक थी लेकिन लोगों से रात में ओटीपी कैसे मांगा जा सकता है। आठ दिन से सरल पोर्टल की यही स्थिति बनी हुई है। आवेदकों के साथ सीएचसी संचालक भी परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
हिसार के राजेश ने बताया, पिछले महीने जाति प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई किया था लेकिन अभी तक प्रमाण नहीं बन पाया है। सीएचसी संचालक सतपाल का कहना है कि कई दिनों से ऐसी स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर का प्रमाण पत्र बनाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र मांग रहा है। शनिवार को भी सर्वर डाउन रहा। महम के विनय अहलावत का कहना है कि शनिवार सुबह से सरल काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
रात में थोड़ा काम हुआ था। रोहतक के शक्ति सिंह ने कहा-सर्वर की गति अभी भी धीमी है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस बारे में निदेशक (सरल) एनआईसी ने बताया, ईडब्ल्यूएस के प्रमाण पत्र मांगने में मृत्यु प्रमाण पत्र मांगने का मामला अभी संज्ञान में आया है। इसे दिखवाते हैं। जब उनसे पूछा गया कि सर्वर आज भी डाउन चल रहा है तो उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कुछ नहीं बोल सकता। वहीं, सीईटी के आवेदक भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
वे आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। आवेदकों ने सरकार से सीईटी आवेदन के लिए तारीख आगे बढ़वाने की मांग की है। सीईटी आवेदन के लिए अब सिर्फ पांच दिन बचे हैं। 12 जून इसकी अंतिम तिथि है। हालांकि एक दिन पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कहा था कि सीईटी के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर अभी कोई विचार नहीं है।