फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The Haryana government, in collaboration with Australia, will provide new opportunities to the youth.

Chandigarh-Haryana News: ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर हरियाणा सरकार युवाओं को देगी नए मौके

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल की सीएम सैनी के साथ हुई बैठक
- पढ़ाई, नौकरी, खेती, खेल और कारोबार में साथ काम करने पर मंथन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के युवाओं को विदेश में पढ़ाई और नौकरी के बेहतर मौके देने के लिए हरियाणा सरकार ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर काम करने की तैयारी कर रही है। चंडीगढ़ में बुधवार को सीएम नायब सिंह सैनी और भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के बीच इस संबंध में बैठक हुई। फिलिप ग्रीन ने मुख्यमंत्री को ऑस्ट्रेलिया आने का न्योता भी दिया।


बैठक में दोनों पक्षों ने पढ़ाई, कौशल प्रशिक्षण, नई तकनीक, खेती, खेल, पर्यटन और निवेश के क्षेत्र में साथ काम करने पर मंथन किया। सीएम सैनी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ बढ़ते संबंधों का फायदा हरियाणा के युवाओं, किसानों और कारोबारियों को मिलना चाहिए। हरियाणा के आईटीआई, पॉलिटेक्निक और कौशल विश्वविद्यालयों को ऑस्ट्रेलिया के तकनीकी संस्थानों से जोड़ने की योजना पर भी बातचीत हुई। इसका मकसद युवाओं को ऐसे कामों का प्रशिक्षण देना है जिनकी विदेश में मांग है। स्वास्थ्य सेवा, निर्माण, होटल, माल ढुलाई, आईटी और आधुनिक कारखानों में नौकरी के लिए युवाओं को तैयार करने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


दोनों देशों के विश्वविद्यालयों के बीच पढ़ाई और शोध के लिए साझेदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) , साइबर सुरक्षा, खेती और इंजीनियरिंग जैसे विषयों में मिलकर काम करने की संभावनाएं तलाशी गईं। खेती में कम पानी में अधिक उत्पादन, मिट्टी की सेहत, डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया की तकनीक का लाभ लेने पर विचार हुआ। सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और बैटरी के क्षेत्र में भी साथ काम करने की संभावनाएं देखी गईं। ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को हरियाणा में निवेश के लिए आकर्षित करने पर भी मंथन हुआ। खेलों में खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और खेल विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed