फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The government is unable to provide relief to farmers facing fertilizer shortage: Congress

खाद की कमी से जूझते किसानों को सरकार राहत नहीं दे पा रही : कांग्रेस

विज्ञापन
राज्यसभा सांसद सुरजेवाला व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने सरकार को घेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने किसानों के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार के मामले में अंग्रेजी हुकूमत को भी पीछे छोड़ चुकी है। खाद की कमी से जूझते किसानों को सरकार कोई राहत नहीं दे पा रही है।

यहां जारी बयान में सुरजेवाला ने कहा कि खाद के लिए किसान कई-कई दिनों से भूखे-प्यासे लाइनों में लगे हैं लेकिन सरकार की संवेदना कहीं नजर नहीं आ रही है। खाद लेने आ रहे किसानों के हाथों पर मोहर लगाकर उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि राज्यभर में डीएपी खाद की भारी किल्लत है। अनाज मंडियों में किसानों की लंबी कतार भाजपा सरकार की नाकामी जाहिर करती है। अन्नदाता खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शीघ्र डीएपी खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने, किसानों को मंडियों में लाइन में खड़ा न करने, खाद वितरण की जिम्मेदारी पारदर्शी ढंग से सहकारी समितियों को देने और लापरवाह अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed