फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The contract of 679 TGT teachers who were removed on April 1 has been extended by one year.

Chandigarh-Haryana News: एक अप्रैल को हटाए गए 679 टीजीटी अध्यापकों का कॉन्ट्रैक्ट एक साल बढ़ा

विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) के माध्यम से संविदा लगे 679 टीजीटी अध्यापकों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने इन सभी अध्यापकों को रिक्त टीजीटी अध्यापकों के पदों पर समायोजित करने का निर्णय लिया है। साथ ही इन सभी का काॅन्ट्रैक्ट 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने की अनुमति दे दी है।

इनके अलावा, आर्ट एजुकेशन असिस्टेंट और फिजिकल एजुकेशन असिस्टेंट का अनुबंध भी अगले एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया।
हरियाणा सरकार ने एक अप्रैल को 679 टीजीटी अध्यापकों को हटा दिया था। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर कई शिक्षकों ने दोबारा से पद पर रखे जाने की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री के पास जब यह मुद्दा पहुंचा तो उन्होंने इन सभी का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने को मंजूरी दे दी। अब इन सभी टीचरों को खाली पदों पर समायोजित किया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा सरकार ने पत्र भी जारी कर दिया है। हरियाणा सरकार ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों के हित में लिया गया है ताकि विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed