{"_id":"688a1dd0932f2050450b0f67","slug":"the-campaign-to-catch-stray-cattle-will-be-run-again-in-the-state-from-august-1-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-777171-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में एक अगस्त से फिर से चलाया जाएगा बेसहारा गोवंश पकड़ने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में एक अगस्त से फिर से चलाया जाएगा बेसहारा गोवंश पकड़ने का अभियान
विज्ञापन
सभी बेसहारा पशुओं का टैगिंग करके पंजीकृत गौशालाओं में छोड़े जाएंगे गोवंश
चंडीगढ़। हरियाणा में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर गोवंश पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। शहरों से लेकर गांवों तक की गोशालाओं में इन गोवंशों को छोड़ा जाएगा। गोशालाओं में छोड़ने से पहले इनकी टैगिंग की जाएगी। पूरा ब्योरा दर्ज करने के बाद गोवंशों को पंजीकृत गोशालाओं में पुनर्वास के लिए छोड़ा जाएगा। राज्य के चार जिलों में गाै अभ्यारण्यों की स्थापना होगी। इसके बाद पशु पालन विभाग इस योजना पर काम कराएगा।
हरियाणा सरकार ने प्रदेश को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए फिर से काम शुरू कराने का निर्णय लिया है। पहला चरण एक अगस्त से 31 अगस्त तक चलाया जाएगा और बेसहारा पशु मुक्त अभियान शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार के साथ गौ सेवा आयोग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक करते हुए यह निर्णय लिया गया। इस दौरान अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत ने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री सैनी के आदेशानुसार चलेगा। अभियान के तहत प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे सभी बेसहारा पशुओं की पहचान की जाएगी, उन्हें टैग किया जाएगा, उनका विधिवत दस्तावेजीकरण किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप, राज्य सरकार ने बेसहारा पशुओं के पुनर्वास के लिए प्रोत्साहन योजना को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
इस योजना के तहत गौशालाओं के कर्मचारी बेसहारा गोवंश को आश्रय स्थलों तक पहुंचाएंगे और विभागीय सत्यापन के पश्चात, उन्हें प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से वित्तीय सहायता दी जाएगी। सहायता राशि में प्रत्येक बछड़े के लिए 300 रुपये, प्रत्येक गाय के लिए 600 रुपये और प्रत्येक बैल के लिए 800 रुपये निर्धारित है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सरकार ने चार करोड़ रुपये की राशि मंजूरी की है।
फिलहाल प्रदेश में 686 गोशालाओं में चार लाख गोवंश
हरियाणा गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में 686 गोशालाएं पंजीकृत हैं और इनमें करीब चार लाख गोवंश हैं। गोशालाओं के अंदर जिन गोवंश के टैग टूट गए हैं या फिर नए गोवंश पकड़कर लाए जाएंगे उन सभी की टैगिंग की जाएगी। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि गाै अभ्यारण्यों की जमीन के लिए चार जिले तय किए जाएंगे।