Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Temporary Deployment of Cyber Driver Consent Sought from Interested Police Personnel Haryana

Haryana: साइबर चालकों की अस्थायी तैनाती का मौका, इच्छुक पुलिसकर्मियों से मांगी गई सहमति

Sat, 30 May 2026 10:15 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 30 May 2026 10:15 AM IST
सार

केवल उन्हीं कर्मचारियों पर विचार किया जाएगा जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस हो और वाहन संचालन का अच्छा अनुभव हो। विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयन के लिए उत्कृष्ट ड्राइविंग कौशल को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
Temporary Deployment of Cyber Driver Consent Sought from Interested Police Personnel Haryana
Driving

विस्तार

हरियाणा पुलिस मुख्यालय ने साइबर हरियाणा, पंचकूला में चालकों की अस्थायी तैनाती को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। इस पहल के तहत विभाग ऐसे पुलिस कर्मचारियों की पहचान कर रहा है, जो वाहन चलाने में दक्ष हैं और साइबर हरियाणा में अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन


जारी निर्देशों के अनुसार, केवल उन्हीं कर्मचारियों पर विचार किया जाएगा जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस हो और वाहन संचालन का अच्छा अनुभव हो। विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयन के लिए उत्कृष्ट ड्राइविंग कौशल को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


इच्छुक पुलिसकर्मी अपनी सहमति संबंधित कार्यालय के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके लिए सभी जिला पुलिस अधीक्षकों, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, हरियाणा सशस्त्र पुलिस तथा भारतीय रिजर्व बटालियन की इकाइयों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह व्यवस्था साइबर हरियाणा की कार्यक्षमता को और मजबूत बनाने में सहायक होगी। साथ ही, अच्छे ड्राइवरों को विशेष कार्यस्थल पर काम करने का अवसर भी मिलेगा।


इस सूचना को हरियाणा पुलिस के उन कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है जो ड्राइविंग में दक्ष हैं और साइबर हरियाणा में अस्थायी रूप से सेवाएं देने की इच्छा रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed