फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Students will now read stories about Indian cuisine and the bravery of the army.

Chandigarh-Haryana News: भारतीय व्यंजनों व सेना के शाैर्य की कहानियां पढ़ेंगे अब छात्र

विज्ञापन
कुलदीप शुक्ला चंडीगढ़। हरियाणा के स्कूलों में बच्चे अब सिर्फ वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण के बारे में ही नहीं पढ़ेंगे बल्कि इन समस्याओं के समाधान के बारे में भी जानेंगे। पाठ्यक्रम में अब भारतीय व्यंजनों से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक 12 नए विषय भी जुड़ेंगे।
विज्ञापन

नया पाठ्यक्रम एनसीईआरटी की तरफ से चौथी-पांचवीं की पर्यावरण विज्ञान की किताबों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा।
आगामी सत्र से नई किताबों में चंद्रयान उत्सव के जरिए बच्चे अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियों को समझेंगे। जल, वायु और भूमि प्रदूषण के कारण और दुष्प्रभावों के समाधान को भी सीखेंगे। पाठ्यक्रम में बदलाव की यह प्रक्रिया साल दर साल आगामी कक्षाओं की किताबों में लागू होती रहेगी।
विज्ञापन

भारतीय व्यंजनों से स्वास्थ्य की सीख : विरासत और विकास अध्याय के तहत विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि भारतीय व्यंजन कैसे सेहतमंद और पर्यावरण के अनुकूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंक फूड के दुष्प्रभावों पर चर्चा होगी और घर के बने पारंपरिक व्यंजनों को अपनाने की प्रेरणा दी जाएगी। बच्चे ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आधुनिक युद्ध तकनीक, भारतीय सेना की शक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा की भूमिका को समझेंगे। इससे उनमें देशभक्ति और अनुशासन की भावना विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed