फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Students to create messages on energy conservation using colors; first prize is one lakh rupees.

Chandigarh-Haryana News: विद्यार्थी रंगों से रचेंगे ऊर्जा संरक्षण के संदेश, पहला इनाम एक लाख रुपये

विज्ञापन
स्कूली बच्चों की राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 के लिए 15 अक्तूबर तक भेजनी होगी पेंटिंग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बिजली बचाने का संदेश अब बच्चे रंगों के जरिए देंगे। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने अपनी कल्पना से भविष्य को रंग दें संदेश के साथ राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 शुरू की है। प्रतियोगिता में पांचवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के विद्यार्थी अपनी पेंटिंग 15 अक्तूबर तक बीबीएमबी, सेक्टर-19 बी, चंडीगढ़ स्थित नोडल अधिकारी के कार्यालय में डाक या व्यक्तिगत रूप से जमा करा सकते हैं।


प्रतियोगिता दो समूहों में होगी। समूह क में कक्षा 5 से 7 और समूह ख में कक्षा 8 से 10 के विद्यार्थी शामिल होंगे। चित्र के लिए स्कूल और घर पर ऊर्जा बचाएं और ऊर्जा संरक्षण ऊर्जा सुरक्षा की कुंजी विषय तय किए गए हैं। राज्य स्तर पर दोनों समूहों में पहला पुरस्कार 50 हजार रुपये और स्वर्ण पदक, दूसरा 30 हजार रुपये व रजत पदक तथा तीसरा 20 हजार रुपये व कांस्य पदक मिलेगा। 10 विद्यार्थियों को 7,500 रुपये के प्रशंसा पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर पहला पुरस्कार एक लाख रुपये, लैपटॉप और स्वर्ण पदक है। दूसरे विजेता को 50 हजार रुपये, लैपटॉप व रजत पदक तथा तीसरे विजेता को 30 हजार रुपये, लैपटॉप व कांस्य पदक मिलेगा। 10 प्रशंसा पुरस्कार विजेताओं को 15-15 हजार रुपये और टैबलेट दिया जाएगा। राष्ट्रीय विजेताओं को भारत भ्रमण का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed