फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Students of all government and private schools will read newspapers during prayer meetings.

Chandigarh-Haryana News: प्रार्थना सभा में सभी सरकारी-निजी स्कूलों के विद्यार्थी पढ़ेंगे समाचार पत्र

विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारी प्रार्थना सभा में औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान परखेंगे
चंडीगढ़। प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने और सामान्य ज्ञान व सामयिकी घटनाओं की जानकारी रखने के लिए प्रार्थना सभा में समाचार पत्र पढ़ेंगे। इसको लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव मुनीष नागपाल ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। बोर्ड सचिव ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों के मुखियाओं को इस बारे में निर्देशित करने को कहा है।

शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक विद्यार्थियों को समाचार पत्र पढ़कर पूरी कक्षा को सुनाना होगा। रोजाना अलग-अलग विद्यार्थी की ड्यूटी समाचार पत्र पढ़ने और प्रार्थना की तरह पूरी कक्षा को सुनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारियों की ओर से निर्देशित शिक्षा अधिकारी समय-समय पर निजी व सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों के समाचार पत्र पढ़ने के साथ उनके सामान्य ज्ञान की क्षमता परखेंगे।
विज्ञापन


शिक्षकों को बतानी होंगी सामान्य ज्ञान वाली खबरें
शिक्षा बोर्ड ने शिक्षकों की जिम्मेदारी भी तय की है। शिक्षकों को विभिन्न समाचार पत्रों से विद्यार्थियों को ऐसी खबरें बतानी होंगी, जो विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और सामान्य ज्ञान को बढ़ाएं। उसी आधार पर विद्यार्थी निर्धारित समयावधि में अखबार पढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed