{"_id":"68b0713c5243432b0b07c50b","slug":"stray-dogs-will-be-sterilized-in-22-districts-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-803143-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 22 जिलों में होगी लावारिस कुत्तों की नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: 22 जिलों में होगी लावारिस कुत्तों की नसबंदी
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग इस कार्य को कराएगा
रिहायशी क्षेत्रों से दूर बनेंगे नसबंदी केंद्र और आश्रय स्थल
चंडीगढ़। हरियाणा के सभी शहरी क्षेत्रों की 87 निकायों में स्ट्रीट डाॅग्स (लावारिस कुत्तों) की नसबंदी होगी। साथ ही वैक्सीनेशन का भी कार्य होगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने सभी 22 जिलों के शहरी क्षेत्रों यानी निकाय क्षेत्रों में नसबंदी का कार्य शुरू कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। पशु पालन विभाग भी इस अभियान में मदद करेगा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनुपालन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग इस कार्य को कराएगा।
प्रदेश में परेशानी का कारण बने लावारिस कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन को लेकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मुख्यालय ने निकायों के माध्यम से कार्य शुरू कराने की तैयारी कर ली है। प्रदेश की सबसे बड़ी निकायों में शामिल फरीदाबाद और गुरुग्राम दिल्ली से सटे हुए हैं इसलिए संबंधित निकायों को पहले ही अपने यहां योजना तय करने को कहा है। निकाय विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सभी 11 नगर निगमों सहित नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में नसबंदी और वैक्सीनेशन की योजना शुरू होगी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक पंकज कुमार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन होगा और जल्द ही कार्रवाई शुरू करेंगे।
रेबीज से संक्रमित कुत्तों के लिए बनेंगे आश्रय स्थल
निकाय विभाग लावारिस कुत्तों को पकड़कर नसबंदी करने के बाद नियमानुसार पहले वाली जगहों पर ही छोड़ा जाएगा। सड़कों पर घूमने वाले कुत्ते रेबीज संक्रमित हैं कि इसकी जांच होगी। रेबीज से संक्रमित कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन कर उन्हें आश्रय स्थलों पर रखा जाएगा। कुत्तों की नसबंदी के लिए टेंडर होंगे और इस कार्य से जुड़ी एजेंसी को रिहायशी क्षेत्रों से दूर नसबंदी केंद्र और आश्रय स्थल बनाने होंगे। जितने दिन कुत्ते नसबंदी वाले दिनों में नसबंदी केंद्रों पर रहेंगे उस अवधि के दाैरान तक भोजन का इंतजाम संबंधित कार्य से जुड़ी एजेंसियों को कराना होगा। वहीं, वैक्सीनेशन के लिए पशु पालन विभाग मदद करेगा या फिर एजेंसी ही वैक्सीनेशन करेगी इसे लेकर भी जल्द निर्णय होना है। पशु पालन विभाग के साथ जल्द ही निकाय विभाग के अधिकारी इस संबंध में बैठक करेंगे।