फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   State on alert instructions to increase surveillance in all districts

Chandigarh-Haryana News: राज्य में अलर्ट, सभी जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
सरकार ने शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को सतर्क रहने को कहा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के बाद बढ़ते विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्यभर में अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार को महापंचायत की तरफ से दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम का समय भी पूरा हो रहा था इसे देखते हुए देर रात मुख्य सचिव कार्यालय की राजनीतिक शाखा की ओर से यह निर्देश जारी किए गए।

जारी निर्देशों के अनुसार सभी डीसी, एसपी, आईजी और पुलिस आयुक्तों को कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है। सरकार के निर्देशों में कहा गया है कि हाल के दिनों में पूरण कुमार की मौत से जुड़े घटनाक्रमों को देखते हुए राज्य में सामाजिक तनाव की स्थिति बन सकती है। इसलिए सभी जिलों में स्थानीय संगठनों और सामुदायिक नेताओं से समन्वय बनाए रखते हुए हालात पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन



निर्देशों में अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि किसी भी ऐसी गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें जो शांति और सौहार्द को प्रभावित कर सकती है। साथ ही स्थिति की नियमित रिपोर्ट सरकार को भेजने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed