फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Special campaign to prevent diarrhea in children, Health News, haryana news

Chandigarh-Haryana News: बच्चों में डायरिया रोकने के लिए विशेष अभियान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। सरकार ने स्टॉप डायरिया अभियान 2025 की शुरुआत की। यह विशेष अभियान 15 जून से 31 जुलाई तक पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा, जिसका मकसद पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की दस्त से होने वाली मृत्यु दर को शून्य पर लाना है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि इस अभियान के तहत प्रदेश के पांच वर्ष से कम आयु के लगभग 23 लाख बच्चों को ओआरएस और जिंक की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कर दस्त से बचाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के दौरान ओआरएस और जिंक के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही बच्चों की देखभाल करने वालों में दस्त की रोकथाम और प्रबंधन से व्यवहार में बदलाव लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। यह अभियान विशेष रूप से झुग्गी बस्तियों, सूखा या बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील समुदायों पर केंद्रित रहेगा। अभियान के दौरान ओआरएस और जिंक की घर-घर जाकर वितरण व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) स्तर की स्वास्थ्य इकाइयों से लेकर सिविल अस्पतालों तक सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ओआरएस-जिंक काउंटर स्थापित किए जाएंगे। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ओआरएस-जिंक कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे और स्वास्थ्य कर्मियों को दस्त के मानक उपचार प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed