{"_id":"68eaa7f716e6010a05001787","slug":"sonia-writes-to-amanit-mayawati-calls-it-shameful-punjab-cm-visits-her-home-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-842619-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सोनिया ने अमनीत को लिखा पत्र, मायावती ने बताया शर्मनाक, पंजाब के सीएम पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सोनिया ने अमनीत को लिखा पत्र, मायावती ने बताया शर्मनाक, पंजाब के सीएम पहुंचे घर
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर गरमाई सियासत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय स्तर पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने वाई पूरण की पत्नी को पत्र लिख सांत्वना व्यक्त की है। कहा कि अधिकारियों को भी न्याय नहीं मिल रहा है। हुक्मरानों का पूर्वाग्रह बड़े अधिकारियों को भी न्याय से वंचित रखता है। वरिष्ठ दलित अफसरों को भी बराबरी का दर्जा नहीं मिलता। सोनिया ने कहा कि पूरण की मौत दिखाती है कि सत्ता में बैठे लोगों का पूर्वाग्रह और पक्षपातपूर्ण व्यवहार कैसा है। पूरण ने सुसाइड नोट में वरिष्ठ अधिकारियों पर जाति के आधार पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि प्राथमिकी में सभी अफसरों के नाम अभियुक्तों के कॉलम में लिखे जाए, जिनका जिक्र पूरण कुमार ने अपने सुसाइड नोट में किया है। सोनिया गांधी ने पत्र में लिखा, अमनीत के इस संघर्ष में मैं और देश के लाखों लोग न्याय के उनके मार्ग में उनके साथ हैं। इस कठिन समय में वह परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य, साहस और शक्ति प्रदान करें।
उनके अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी एक्स पर पोस्ट कर इस घटना पर हैरानी जताई। कहा, जातिवादी शोषण व प्रताड़ना के कारण की गई आत्महत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उनकी पत्नी भी आईएएस अधिकारी हैं। खासकर दलित व बहुजन समाज के लोग काफी उद्वेलित हैं। यह अति-दुखद व अति-गंभीर घटना खासकर एक सभ्य सरकार के लिए शर्मनाक है। यह साबित करती है कि लाख दावों के बावजूद जातिवाद का दंश कितना अधिक खासकर शासन-प्रशासन में हावी है और सरकारें इसको रोक पाने में विफल साबित हो रही हैं। वैसे यह सब सरकार की नीयत व नीति की बात ज्यादा है।
शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, आजाद पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, सीएम नायब सैनी सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मंत्री कृष्ण बेदी और हरियाणा से कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, सांसद कुमारी सैलजा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर सहित अन्य नेता पहुंचे।