{"_id":"68264e64b8f5519262081342","slug":"six-officers-including-five-ias-officers-transferred-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1010-710556-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पांच आईएएस समेत छह अधिकारियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पांच आईएएस समेत छह अधिकारियों के तबादले
विज्ञापन
वीरेंद्र लाठर बने अंबाला नगर निगम के कमिश्नर
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पांच आईएएस व एक एचसीएस अधिकारी के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने आईएएस वीरेंद्र लाठर को अंबाला नगर निगम व जिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। आईएएस राहुल नरवाल को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ ग्रामीण विकास का विशेष निदेशक व ग्रामीण विकास का विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास सूचना, प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रानिक्स व संचार विभाग के विशेष सचिव व कॉन्फेड के प्रबंध निदेशक का प्रभार है।
आईएएस हितेश कुमार मीना को लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त सचिव, आईएएस बलप्रीत सिंह को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का मुख्य कार्यकारी व अभिलेखागार विभाग का निदेशक व अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस रेणु सोगन को नागरिक सूचना विभाग का अतिरिक्त सचिव और एचसीएस अर्पित गहलावत को सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण व अंत्योदय का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। ब्यूरो