फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   SIR second phase INLD national president Abhay Chautala said Election Commission should be impartial

Haryana: 'चुनाव आयोग भाजपा सरकार की कठपुतली', SIR पर क्या बोले इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला?

Wed, 29 Oct 2025 05:11 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 29 Oct 2025 05:11 PM IST
सार

चुनाव आयोग की तरफ से विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दूसरे चरण को लेकर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभय चौटाला ने आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे भाजपा की कठपुतली बताया है। 

विज्ञापन
SIR second phase INLD national president Abhay Chautala said Election Commission should be impartial
अभय चौटाला, Abhay Chautala - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों को कम करने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने कहा है कि 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया गया है। इससे पहले एसआईआर बिहार में हुआ था। बिहार के बाद चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम शुरू करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


एसआईआर के दूसरे चरण पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा चुनाव आयोग निष्पक्ष होना चाहिए। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा सरकार की कठपुतली है। आज चुनाव आयोग पर किसी को विश्वास नहीं है। चुनाव आयोग ने कोई चीज निर्धारित कर दी उसे मानना मजबूरी है, लेकिन ऐसी चीजें ज्यादा दिन तक नहीं चलती। विपक्ष कमजोर है जिसकी वजह से मन मर्जी के फैसले सरकार में बैठे लोग ले रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार बना देश का पहला राज्य
बिहार इस अभियान को पूरा करने वाला पहला राज्य बन गया है, जहां अब हर पोलिंग स्टेशन पर अधिकतम 1,200 मतदाता होंगे। पहले यह संख्या 1,500 थी। इस बदलाव से राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या 77,895 से बढ़कर 90,712 हो गई है। 


12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा अभियान
4 नवंबर से शुरू होने वाले एसआईआर अभियान के तहत जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया चलेगी, वे हैं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed