फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Simple name, complex usage.

Chandigarh-Haryana News: नाम सरल, इस्तेमाल जटिल

विज्ञापन
आवेदनों के बोझ से बेहद धीमी गति से चला सरल पोर्टल, हजारों आवेदक दिनभर रहे परेशान
विज्ञापन

चंडीगढ़। सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन का काम पूरी तरह से पटरी पर नहीं लाैटा है। मंगलवार को भी हजारों आवेदक परेशान रहे। सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) व दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं और कॉलेजों मे प्रवेश की तैयारियों में जुटे युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हिसार निवासी चंद्रकांत ने बताया कि बीसी (नाॅन क्रीमीलेयर) का प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए उन्होंने आवेदन किया था। 29 मई को आवेदन के बाद भी अभी तक प्रमाण-पत्र लंबित ही दिखा रहा है। पोर्टल पर पंजीकरण नंबर डालने पर बार-बार पोर्टल बंद हो जाता हैष मंगलवार को भी प्रमाण-पत्र को लेकर यही स्थिति रही। फतेहाबाद के बिजेंद्र ने बताया कि उन्होंने भी आवेदन कर दिया, लेकिन सरल पोर्टल पर लंबित (अंडर प्रोसेस) ही दिखा रहा है, जबकि आवेदन किए हुए छह-सात दिन हो गए। काॅमन सर्विस सेंटर(सीएससी) संचालकों का कहना है कि मंगलवार को पूरे दिन सरल पोर्टल की गति बेहद धीमी रही।
विज्ञापन


रात ढाई-तीन बजे तक जुटी रही एनआईसी की टीम, दिन में भी हुआ काम
सोमवार को सरल पोर्टल का सर्वर डाउन हो गया था। सीईटी के लिए आवेदन हो रहे हैं, ऐसे में सरल पोर्टल पर प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने वालों की संख्या करीब चार गुना तक बढ़ गई है। एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना केंद्र) के अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए टीम सोमवार रात तीन बजे तक जुटी रही। सोमवार शाम तक सरल पोर्टल का पेज नहीं खुल रहा था, सर्वर एरर का संदेश आ रहा था, हालांकि देर रात पेज खुलना शुरू हो गया। एनआईसी के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को भी तकनीकी विशेषज्ञों ने काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरल पोर्टल पर देर रात तीन बजे तक काम कराया गया, जो भी तकनीकी परेशानियां हैं उन्हें दूर कर दिया गया है। अब पोर्टल काम कर रहा है। जो भी लंबित आवेदन उन्हें पहले निकाला गया है, अब पोर्टल को लेकर परेशानी नहीं है।
सतपाल शर्मा, निदेशक (सरल), एनआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed