फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Shah will visit Surajkund on 17th CM inquired about security arrangements

Chandigarh-Haryana News: 17 को सूरजकुंड आएंगे शाह, सीएम ने ली सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी

विज्ञापन
आला अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार शाम को आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 17 नवंबर को सूरजकुंड के दौरे को लेकर चर्चा की गई। शाह 17 नवंबर को उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल और मुख्य सचिव शामिल होंगे।
सीएम ने बैठक में शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, गृह सचिव सुमिता मिश्रा और सीआईडी चीफ सौरभ सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फरीदाबाद में बरामद विस्फोटक मामले का लिया अपडेट
बैठक के दौरान सीएम सैनी ने डीजीपी ओपी सिंह से फरीदाबाद में बरामद विस्फोटक पदार्थ मामले का अपडेट भी लिया। उन्होंने डीजीपी को पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के भी निर्देश दिए हैं। डीजीपी सिंह ने बताया कि पूरे हरियाणा में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। खुफिया विभाग के इनपुट पर सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed