फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Schedule for Glasgow Commonwealth Games released

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल: एथलेटिक्स में हरियाणा के छह खिलाड़ियों का शेड्यूल जारी, जानें कब है किसका मुकाबाला

Mon, 20 Jul 2026 09:12 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2026 09:12 PM IST
सार

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का शेड्यूल जारी हो गया। इस बार भारत के  32 एथलीट राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेंगे जिसमें से छह खिलाड़ी अकेले हरियाणा के हैं। 

विज्ञापन
Schedule for Glasgow Commonwealth Games released
कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के एथलिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाली कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय एथलेटिक्स दल के साथ हरियाणा के छह खिलाड़ी भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। एथलेटिक्स हरियाणा के मुताबिक भारतीय दल में कुल 32 एथलीट शामिल हैं, जिनमें 22 पुरुष और 10 महिला खिलाड़ी हैं। इनमें छह खिलाड़ी हरियाणा से हैं।
विज्ञापन


27 जुलाई से होंगे हरियाणा के खिलाड़ियों के मुकाबले  
हरियाणा के खिलाड़ियों के मुकाबलों की शुरुआत 27 जुलाई को होगी, जब फतेहाबाद की पूजा हाई जंप के क्वालिफिकेशन राउंड में उतरेंगी। 28 जुलाई को मुकाबलों का सबसे व्यस्त दिन रहेगा। भिवानी की सीमा कालीरमन और रोहतक की निधि रानी डिस्कस थ्रो में चुनौती पेश करेंगी, जबकि अंबाला की मनप्रीत कौर शॉट पुट क्वालिफिकेशन राउंड में अपना दम दिखाएंगी।
विज्ञापन


इसके बाद 30 जुलाई को सबसे नजरें पानीपत के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा पर रहेंगी, जो जेवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन राउंड में मैदान में उतरेंगे। हरियाणा के अभियान का समापन 1 अगस्त को होगा, जब जींद की रवीना रेस वॉक स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में भाग लेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी स्पर्धाओं के लिए तैयार हैं। 

वहीं, एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, एएफआई की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान और अन्य पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed