फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Sadbhav Yatra in Haryana from October 5 Haryana former Congress MP Brijendra Singh Narwana

Haryana: हरियाणा में पांच अक्तूबर से शुरू होगी सद्भाव यात्रा, पूर्व कांग्रेस सांसद बृजेंद्र सिंह ने की घोषणा

Tue, 30 Sep 2025 11:43 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Sep 2025 11:43 AM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह पांच अक्तूबर से सद्भाव यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा की शुरुआत नरवाना से होगी। बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य उसके नाम में है। इसकी प्रेरणा राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से ली गई है।
 

विज्ञापन
Sadbhav Yatra in Haryana from October 5 Haryana former Congress MP Brijendra Singh Narwana
पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की राजनीति में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता कर राज्यव्यापी सद्भाव यात्रा की घोषणा की। यह पदयात्रा आगामी 5 अक्तूबर को नरवाना हलके के दनौदा गांव से शुरू होगी।
विज्ञापन


बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हरियाणा में भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना को पुनर्जीवित करना है, जिसे भाजपा की विभाजनकारी राजनीति ने कमजोर किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और कारोबारियों की आवाज़ बनने के साथ-साथ कांग्रेस के मूल्यों और दृष्टिकोण को सीधे जनता तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन


‘सद्भाव यात्रा’ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित है और हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। यात्रा का नारा “कांग्रेस का हाथ, भाईचारे के साथ” रखा गया है। लोगो में उठे हुए दो हाथ नारंगी और हरे रंग के साथ तिरंगे घेरे में कांग्रेस का हाथ एकजुटता, साहस और समृद्धि का संदेश देते हैं। राजनीतिक हलकों में इसे 2029 के चुनावी समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed