फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Roadways will have a fleet of 5300 buses, strict action will be taken even if there is a fight between the driver and conductor.

Chandigarh-Haryana News: रोडवेज में 5300 बसों का बेड़ा होगा, चालक-परिचालक के साथ झगड़ने पर भी सख्ती बरती जाएगी

विज्ञापन
15 रात्रि ठहराव के भुगतान के लिए महाप्रबंधकों को दी जाएंगी शक्तियां
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में अब हरियाणा रोडवेज में 4800 के बजाय 5300 बसों का बेड़ा होगा। हरियाणा साझा मोर्चा और परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के बीच हुई वार्ता में मोर्चे ने अपनी मांग रखीं। साथ ही निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि ठेके पर जिन इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा, उन्हें लेकर विचार हो। चालक और परिचालकों के साथ मारपीट की घटनाओं पर भी विभाग सख्ती बरतेगा।
सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े हरियाणा साझा मोर्चा के प्रदेशभर से प्रतिनिधि चंडीगढ़ पहुंचे और महानिदेशक परिवहन सुजान सिंह यादव के साथ वार्ता की। बैठक हो लेकर राज्य महासचिव सुमेर सिवाच ने जानकारी दी कि परिचालक को पे ग्रेड देने के लिए पुनः प्रस्ताव का मामला सरकार के पास भेजा जाएगा। चालक व परिचालकों को एक माह में 15 रात्रि ठहराव के भुगतान की पावर महाप्रबंधकों को दी जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह से चालक, परिचालक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक व कर्मशाला के कर्मचारियों को मिलने वाले देय अर्जित अवकाश पूर्व की भांति एक साल में 33 करने पर भी सकारात्मक बातचीत रही। वर्दी भत्ता 1350 से दो हजार और जूता भत्ता 1000 से 1600 रुपये किया जाएगा। वेतन वृद्धि, पदोन्नति से लेकर दूसरे कई मामलों पर वार्ता हुई। दूसरी ओर, मुख्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर नाै जुलाई को पूरी तरह से हड़ताल का निर्णय लिया है। वार्ता में राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद, अशोक खोखर, रतन जांगड़ा, मायाराम, जगदीप लाठर, दिनेश हुड्डा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed