फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Retired employees from Haryana whose pension is less than Rs 3,000 will get old age pension

रिटायर्ड कर्मियों के लिए नई योजना: बुढ़ापा पेंशन भी देगी हरियाणा सरकार, जल्द करें ये काम, तभी मिलेगा फायदा

Sun, 22 Dec 2024 07:45 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Dec 2024 07:45 PM IST
सार

हरियाणा की सैनी सरकार सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए नई योजना लेकर आई है। प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बुढ़ापा पेंशन भी मिलेगी। इसके लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सिटीजन आईडी से फैमिली आईडी ऑपरेटर्स के माध्यम से https://meraparivar.haryana.gov.in पर अपनी डिटेल भरनी है।

विज्ञापन
Retired employees from Haryana whose pension is less than Rs 3,000 will get old age pension
rupees new - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरियाणा सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए नई योजना लेकर आई है। इससे कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों का फायदा होने वाला है। हरियाणा के उन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है, जिनकी पेंशन तीन हजार रुपये से कम है। ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बुढ़ापा पेंशन के माध्यम से सरकार भरपाई करेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में एचएमटी और एमआईटीसी सहित विभिन्न विभागों और बोर्ड, निगमों के करीब सवा लाख सेवानिवृत्त कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी ईपीएफ की पेंशन बुढ़ापा पेंशन से भी काफी कम मिल रही है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी सेवानिवृत्त कर्मचारी को ईपीएफ से एक हजार रुपये पेंशन मिल रही है तो सरकार दो हजार रुपये बुजुर्ग सम्मान भत्ते की मद में अलग से देगी। 
विज्ञापन


मामला विधानसभा में उठने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐसे कर्मचारियों को पेंशन के दायरे में लाने की घोषणा की थी। आगे जब भी बुढ़ापा पेंशन की राशि बढ़ेगी ईपीएफ पेंशनभोगियों की राशि में भी उसी अनुपात में बढ़ोतरी होगी। नागरिक संसाधन एवं सूचना विभाग का फील्ड कोआर्डिनेटर प्रोग्रामर इसे तुरंत वेरिफाई करेगा और तीन हजार रुपये से कम राशि की पेंशन पात्र व्यक्ति के खाते में आनी शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में हरियाणा परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सिटीजन आईडी से फैमिली आईडी ऑपरेटर्स के माध्यम से https://meraparivar.haryana.gov.in पर अपनी डिटेल भरनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed