फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Retired Chief Justice of High Court will get Rs. 50 thousand for keeping servant and driver.

Chandigarh-Haryana News: हाईकोर्ट के रिटायर्ड मुख्य न्यायाधीश को नौकर व ड्राइवर रखने के लिए मिलेंगे 50 हजार

विज्ञापन
हाईकोर्ट के सेवानिवृत्ति जज को मिलेंगे 45 हजार, टेलीफोन सेवा के लिए मिलेंगे 15 हजार
विज्ञापन

चंडीगढ़। हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीशों को नौकर, ड्राइवर, सचिव सहायता, सुरक्षा और टेलीफोन की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में हरियाणा सरकार ने नए नियम अधिसूचित किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश या उनके पति/पत्नी को 50 हजार रुपये और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज को 45 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, मोबाइल/लैंडलाइन, इंटरनेट सेवा के लिए 15 हजार रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाएगा। दोनों राशियों में हर साल पांच फीसदी की वृद्धि की जाएगी।
ये नियम ऐसे व्यक्ति पर लागू होंगे, जो पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश या न्यायाधीश के रूप में पद पर रहे हों। इन नियमों के दायरे में उनके जीवन साथी भी आएंगे। प्रावधान किया गया कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश या पूर्व न्यायाधीश की मृत्यु के बाद उनके जीवनसाथी को भी ये सुविधाएं मिलती रहेंगी। यदि वे किसी अन्य उच्च न्यायालय से ऐसी या कोई दूसरी समान सुविधा का लाभ उठा रहे होंगे तो उन्हें हरियाणा सरकार की इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

साथ ही सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश व न्यायाधीश उच्च न्यायालय की अंतिम ग्रेड सेवा में कार्यरत अधिकतम दो कर्मचारियों की सेवाएं लेने का भी अनुरोध कर सकते हैं, जिसमें एक ड्राइवर भी हो सकता है। इन कर्मचारियों को तब तक काम करने के लिए भेजा जा सकता है, जब तक कर्मचारी सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त नहीं कर लेते और जब तक रिटायर्ड जज इस सुविधा के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यह भी शर्त रखी गई है कि यदि उच्च न्यायालय की ओर से दो कर्मचारी उपलब्ध करवाए जाते हैं तो नौकर व ड्राइवर की मिलने वाली कुल राशि में सिर्फ 50 फीसदी राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed