फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Relief to outsourced workers injured in accidents HVPNL will provide emergency treatment

Haryana: हादसों में घायल आउटसोर्स कर्मियों को राहत, HVPNL देगा आपातकालीन उपचार और प्रारंभिक चिकित्सा खर्च

Wed, 03 Sep 2025 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 11:06 AM IST
सार

इलाज के दौरान अस्पताल तक पहुंचने में हुए वाहन खर्च को भी आउटसोर्स कर्मचारी या उनके परिजनों को वापस किया जाएगा। साथ ही, इलाज और आराम का पूरा समय ड्यूटी पीरियड माना जाएगा और इससे कर्मचारी की मेडिकल लीव प्रभावित नहीं होगी।

विज्ञापन
Relief to outsourced workers injured in accidents HVPNL will provide emergency treatment
Hospital - फोटो : AI

विस्तार

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ( एचवीपीएनएल) ने आउटसोर्स कर्मचारियों और तकनीकी वर्करों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब ड्यूटी के दौरान हादसे (फेटल, नॉन-फेटल) में घायल होने वाले कर्मचारियों का आपातकालीन उपचार और प्रारंभिक चिकित्सा खर्च निगम की ओर से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन


निगम के निदेशक मंडल की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके अनुसार इलाज के दौरान अस्पताल तक पहुंचने में हुए वाहन खर्च को भी आउटसोर्स कर्मचारी या उनके परिजनों को वापस किया जाएगा। साथ ही, इलाज और आराम का पूरा समय ड्यूटी पीरियड माना जाएगा और इससे कर्मचारी की मेडिकल लीव प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन


निगम ने स्पष्ट किया है कि किसी भी हादसे के मामले में एक्सईएन और संबंधित अधीक्षण अभियंता तथ्यों की पुष्टि करेंगे। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी या निदेशक मेडिकल सर्विसेज की सिफारिश पर मेडिकल लीव की मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, अगर कोई आउटसोर्स कर्मचारी इलेक्ट्रोक्यूशन या अन्य हादसे का शिकार होता है, तो उसके इलाज के दौरान होने वाले सभी खर्च संबंधित पावर यूटिलिटी वहन करेगी।


यह फैसला कर्मचारियों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए मानवीय आधार पर लिया गया है। निगम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस निर्णय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। इससे हजारों आउटसोर्स तकनीकी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed