{"_id":"67763d78ec15c033420c6905","slug":"recruitment-of-group-c-d-in-haryana-revised-notification-of-cet-policy-released-2025-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में ग्रुप सी-डी की भर्ती का रास्ता साफ: सीईटी नीति की संशोधित अधिसूचना जारी, परीक्षा शेड्यूल जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में ग्रुप सी-डी की भर्ती का रास्ता साफ: सीईटी नीति की संशोधित अधिसूचना जारी, परीक्षा शेड्यूल जल्द
Thu, 02 Jan 2025 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:48 PM IST
सार
सीईटी नीति में संशोधन पर 28 दिसंबर को हरियाणा कैबिनेट की बैठक में मुहर लग गई थी। ग्रुप सी सीईटी के तहत हरियाणा पुलिस, कारागार विभाग और होमगार्ड की भर्ती भी होगी। शिक्षक, भूतपूर्व अग्निवीर और ग्रुप डी के वे पद जिन्होंने न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा दसवीं से कम है, वे सीईटी से बाहर होंगे।
विज्ञापन
CET 2024
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा के मुख्य सचिव ने संशोधन के साथ सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) नीति 2024 की अधिसूचना जारी कर दी है। नई नीति के तहत प्रदेश के आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को अतिरिक्त पांच अंक नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
साथ ही, विज्ञापित पदों के मुकाबले मुख्य परीक्षा के लिए सीईटी पास 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। नीति संशोधित होने के बाद जल्द सीईटी का शेड्यूल जारी होगा। इसी फेर में सीईटी दो साल से अटकी हुई है। सीईटी नीति में संशोधन पर 28 दिसंबर को हरियाणा कैबिनेट की बैठक में मुहर लग गई थी। ग्रुप सी सीईटी के तहत हरियाणा पुलिस, कारागार विभाग और होमगार्ड की भर्ती भी होगी। शिक्षक, भूतपूर्व अग्निवीर और ग्रुप डी के वे पद जिन्होंने न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा दसवीं से कम है, वे सीईटी से बाहर होंगे।
विज्ञापन
सीईटी नीति के मुख्य बिंदु
- सीईटी हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में होगी
- एक बार सीईटी पास अभ्यर्थी तीन साल तक वैधता रहेगी
- ग्रुप सी सीईटी के लिए पात्रता 12वीं और डी के लिए कक्षा 10वीं होगी