फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rao dinner diplomacy created a stir he talked to 12 MLAs

Chandigarh-Haryana News: राव की डिनर डिप्लोमेसी से बढ़ी हलचल, 12 विधायकों के साथ की गुफ्तगू

विज्ञापन
राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए दिया राजनीतिक संदेश
विज्ञापन

12 में से 11 विधायक भाजपा के और एक विधायक कांग्रेस का







अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दक्षिण हरियाणा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने पिछले दिनों अपने इलाके के 12 विधायकों को डिनर देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। अपनी बेटी व कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव के आवास पर दिए डिनर में दक्षिण हरियाणा के 12 विधायक पहुंचे। इनमें एक कांग्रेस विधायक भी शामिल है। चर्चा है कि डिनर डिप्लोमेसी के जरिए केंद्रीय मंत्री राज्य सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश में हैं। अब यह दबाव कितना असर डालता है, इस बारे में आगामी दिनों में पता चल जाएगा।
आगामी कुछ दिनों में निगम, बोर्ड, मार्केट कमेटी के चेयरमैनों की नियुक्ति होनी है। इन नियुक्तियों को लेकर जबरदस्त लॉबिंग चल रही है। हर कोई चाहता है कि उनके खेमे के लोगों की ज्यादा से ज्यादा नियुक्तियां की जाएं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के डिनर डिप्लोमेसी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। यह भी चर्चा है कि राव इंद्रजीत अब चंडीगढ़ में सक्रियता बढ़ाने वाले हैं। उनकी बेटी हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं और उन्हें चंडीगढ़ में कोठी मिली हुई है। राव पहले चंडीगढ़ में कोई ठिकाना नहीं होने से अपनी डिनर डिप्लोमेसी पैतृक निवास रामपुरा हाउस में करते रहे हैं।
विज्ञापन

राव इंद्रजीत के डिनर में बाढड़ा से विधायक उमेद पातुवास, चरखी दादरी से विधायक सुनील सांगवान, महेंद्रगढ़ से विधायक कंवर सिंह, नारनौल से विधायक ओमप्रकाश यादव, पटौदी से विधायक बिमला चौधरी, रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण यादव, कोसली से विधायक अनिल यादव, बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार रंगा, सोहना से विधायक तेजपाल तंवर और गुरुग्राम से विधायक मुकेश शर्मा शामिल हुए। इसके अलावा कांग्रेस की नांगल चौधरी से विधायक मंजू चौधरी भी पहुंची थीं। उन्होंने राव के धुर विरोधी डाॅ. अभय सिंह यादव को हराया था। अधिकतर विधायकों का कहना है कि यह एक सामान्य डिनर था। इसी बहाने कई मुद्दों पर चर्चा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed