फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rain of money in state on Dhanteras for two days, Gold and silver worth 1100 crores sold

दो दिन धनतेरस पर हरियाणा में धनवर्षा: 1100 करोड़ के सोने-चांदी की बिक्री, पहले से आभूषणों के ऑर्डर में कमी

Thu, 31 Oct 2024 11:44 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 31 Oct 2024 11:44 AM IST
सार

हरियाणा अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने बताया कि इस धनतेरस पर सराफा बाजार में दो अंतर सामने आए हैं। पहला अंतर कि भारी आभूषणों की जगह हल्के आभूषणों की बिक्री सबसे ज्यादा रही है।

विज्ञापन
Rain of money in state on Dhanteras for two days, Gold and silver worth 1100 crores sold
धनतेरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार धनतेरस का त्योहार दो दिन होने से सराफा बाजार में खूब धनवर्षा हुई। हरियाणा में दो दिन में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा सोने-चांदी की बिक्री हुई है। इस धनतेरस पर सोने-चांदी के दाम में उछाल का असर सराफा व्यापार पर रहने के बावजूद ज्वेलरी की दुकानें गुलजार रहीं। पिछली बार धनतेरस पर सराफा बाजार में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री हुई थी। दरअसल, पिछली बार धनतेरस पर सोने का दाम 55 हजार से 58 हजार रुपये तोला था और चांदी 50 हजार रुपये किलो चल रही थी। इस बार धनतेरस पर सोने का दाम 78 से 80 हजार रुपये तोला पहुंच गया है, जबकि चांदी का दाम एक लाख एक हजार रुपये किलो है।

विज्ञापन


हरियाणा अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने बताया कि राज्य में धनतेरस करीब 750 करोड़ की कीमत का 11 टन से अधिक सोना और 350 करोड़ का करीब 3500 किलो चांदी की बिक्री हुई है। सबसे ज्यादा सोने की खरीदारी गुरुग्राम, अंबाला, पानीपत, हिसार, सिरसा, फरीदाबाद में हुई है। झज्जर, नारनौल और महेंद्रगढ़ जिलों में चांदी की खरीदारी ज्यादा हुई है।
विज्ञापन


योगेंद्र वर्मा के मुताबिक दो दिन तक धनतेरस मनाए जाने से हर बार की तरह मंगलवार को ग्राहकों को लेकर अफरा-तफरी का माहौल नहीं बना था। बुधवार को भी ग्राहकों ने आभूषणों की बुकिंग और कॉल के जरिए विभिन्न ज्वेलरी की दुकानों पर आने की सूचना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार आभूषणों की प्री-बुकिंग कम हुई
हरियाणा अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने बताया कि इस धनतेरस पर सराफा बाजार में दो अंतर सामने आए हैं। पहला अंतर कि भारी आभूषणों की जगह हल्के आभूषणों की बिक्री सबसे ज्यादा रही है। दूसरा अंतर रहा कि हर बार की तरह पहले से आभूषणों के ऑर्डर कम मिले थे, लेकिन मौके पर ग्राहकों द्वारा आभूषणों की खरीदारी ज्यादा हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed