फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Punjab Haryana High Court also troubled by doctors dirty handwriting

ये क्या लिखा है: डॉक्टरों की हैंड राइटिंग से हाईकोर्ट भी परेशान, अदालत ने कहा इसे सुधारो, MLR नहीं पढ़ पाए जज

Fri, 07 Feb 2025 05:10 PM IST
अंकेश ठाकुर विवेक शर्मा, चंडीगढ़
विवेक शर्मा, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 07 Feb 2025 05:10 PM IST
सार

डॉक्टरों की समझ में न आने वाली हैंड राइटिंग की एक शिकायत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंची। डॉक्टरों की गंदी हैंड राइटिंग से परेशान होकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए अब इसे सुधारने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Punjab Haryana High Court also troubled by doctors dirty handwriting
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉक्टरों की लिखावट सामान्य लोगों के लिए हमेशा से ही अबूझ पहेली रही है। इस पर तमाम चुटकुले भी बनते रहते हैं। कई बार तो डॉक्टर मरीज की पर्ची पर ऐसी हैंडराइटिंग से दवाई लिख देते हैं, जो फार्मास्टिस्ट के पले भी नहीं पड़ती। समझ में न आने वाली डॉक्टरों की हैंड राइटिंग की एक शिकायत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंची। एक रिपोर्ट पर लिखी गए शब्दों को जज साहब भी नहीं समझ पाए।   

विज्ञापन


डॉक्टरों की गंदी हैंड राइटिंग से परेशान होकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए अब इसे सुधारने का फैसला लिया है। हाईकोर्ट ने मामले में हरियाणा के साथ ही पंजाब व चंडीगढ़ को पक्ष बनाते हुए दोनों एडवोकेट जनरल व यूटी के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल को मामले में अदालत का सहयोग करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


एडवोकेट आदित्य सांघी ने बताया कि हरियाणा से जुड़ा एक मामला हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचा था। इसमें जब एमएलआर कोर्ट में पेश की गई तो अदालत ने पाया कि डाक्टर की लिखाई पढ़ने योग्य नहीं थी। हाईकोर्ट ने कहा कि यह जानकर बहुत आश्चर्य और हैरानी होती है कि कंप्यूटर के इस युग में, सरकारी डॉक्टरों द्वारा मेडिकल हिस्ट्री और प्रिसक्रिप्शन हाथ से लिखे जाते हैं, जिन्हें शायद कुछ डॉक्टरों को छोड़कर कोई भी नहीं पढ़ सकता है। किसी व्यक्ति की चिकित्सा स्थिति जानने के अधिकार को भी भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकार माना जा सकता है। स्वास्थ्य और मनुष्य को दिया जाने वाला उपचार जीवन का एक हिस्सा है और इसलिए इसे जीवन के अधिकार का हिस्सा माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों की लिखावट को केमिस्टों को छोड़कर कोई नहीं पढ़ सकता
हाईकोर्ट ने कहा कि डॉक्टर द्वारा दिए गए चिकित्सकीय पर्चे और चिकित्सकीय इतिहास के नोट्स के बारे में जानना प्रथम दृष्टया एक अधिकार है, जो रोगी या उसके अटैंडेंट में निहित है, ताकि वे इसे पढ़ सकें और विशेष रूप से आज की तकनीकी दुनिया में इस पर दिमाग लगा सकें। इस न्यायालय ने कई मामलों में यह भी देखा है कि मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन भी ऐसी लिखावट में लिखा जाता है जिसे शायद कुछ केमिस्टों को छोड़कर कोई नहीं पढ़ सकता। पंजाब राज्य और संभवतः यूटी चंडीगढ़ में भी यही स्थिति है। 


मामले में सहयोग करने का आदेश
हाईकोर्ट ने अब हरियाणा व पंजाब के एडवोकेट जनरल और यूटी के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल को इस मामले में सहयोग करने का आदेश दिया है। साथ ही नेशनल मेडिकल कमिशन को भी पक्ष बना लिया है। अदालत के सहयोगे के लिए हाईकोर्ट ने एडवाकेट तनु बेदी को कोर्ट मित्र नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed